
(रायपुर) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एक्स पर पोस्ट : बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं
- 12-Jul-25 01:40 AM
- 0
- 0
रायपुर, 12 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आ रही सकारात्मक खबरों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को अपने सोशल मिडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर आत्मसमर्पण कर रहे नक्सलियों को लेकर सरकार की नीति और विजऩ को साझा किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि - बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं, लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है।
उन्होंने लिखा कि सुकमा में आज 1 करोड़ 18 लाख के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बीते 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने हिंसा छोड़ लोकतंत्र की राह चुनी है। ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं, यह विश्वास की जीत है। हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और पुनर्वास नीतियों का परिणाम है।
बीते 15 महीनों में 1521 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़े हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को तय समय में नक्सलमुक्त बनाएंगे।
वंदे मातरम
मुख्यमंत्री का यह ट्वीट इस बात की ओर इशारा करता है कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और जमीनी स्तर पर चल रही योजनाएं अब असर दिखाने लगी हैं। साथ ही यह भी संदेश गया है कि अब बस्तर की पहचान हिंसा नहीं, विकास और विश्वास बनने जा रही है।
000
Related Articles
Comments
- No Comments...