(रायपुर) मुख्यमंत्री साय ने संघ की शताब्दी यात्रा को प्रेरणादायक और अद्वितीय बताया

  • 28-Sep-25 03:50 AM

रायपुर, 28 सितम्बर (आरएनएस)। * मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयादशमी के पर्व को इस वर्ष एक ऐतिहासिक और विशेष अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि इस दिन न केवल धर्म और संस्कृति का पर्व मनाया जा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं, जो इसे और भी विशेष बनाता है। मुख्यमंत्री साय ने संघ की शताब्दी यात्रा को प्रेरणादायक और अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संगठन की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह लाखों स्वयंसेवकों के समर्पण, सेवा और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हैं, और यही सोच संघ की गतिविधियों की मूल भावना रही है। इसी विचारधारा ने संगठन को 100 वर्षों तक मजबूती से आगे बढऩे की शक्ति दी है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि संघ ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संघ के स्वयंसेवक समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और देश को नई दिशा देने में सहयोग कर रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment