(रायपुर) मुख्यमंत्री साय ने सोशल मिडिया में लिखा माओवाद छोड़ लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम

  • 17-Sep-25 02:59 AM

 

0 बताया - नारायणपुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर,17 सितबंर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना के चलते नारायणपुर जिले में माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि माड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत सुरक्षाबलों के निरंतर प्रयासों से 2 एरिया कमेटी सदस्य सहित कुल 18 लाख के ईनामी 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 50 हजार से 5 लाख तक के इनाम घोषित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन के लिए 50 हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक सरकार के कार्यकाल में 1704 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पुनर्वास नीति की सफलता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने लिखा, डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने और आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास व सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह पहल क्षेत्र में स्थिरता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment