(रायपुर) यात्रियों का पर्स चोरी करने वाली दो महिला गिरफ्तार

  • 22-Oct-24 05:20 AM


रायपुर, 22 अक्टूबर (आरएनएस)। लाखेनगर ढाल के पास ऑटो रिक्सा सवार महिला का पर्स को दो महिलाओं ने पार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया अनिता देवांगन 56 वर्ष अश्वनी नगर आजाद चौक की रहने वाली है। प्रार्थिया ने थाना में शिकायत किया कि वह बुढ़ेश्वर चौक के पास ऑटो रिक्सा में सवार होकर घर जा रही थी। तभी रिक्सा में सवार दो महिला ने उसके पर्स से 5 हजार रुपए पार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला हीरा बाई खन्ना गायकवाड़ 40 वर्ष व केशर कैलाश लोढ़े 45 वर्ष को हिरासत में लिया है।
बंछोर
०००

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment