(रायपुर) राजधानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

  • 01-Oct-25 08:44 AM

0-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री को भी याद किया जाएगा

0-कुष्ठ सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता अभियान शुरू

रायपुर, 01 अक्टूबर (आरएनएस)।  राजधानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। राष्ट्रपिता की जयंती कुष्ठ सेवा पखवाड़ा तथा स्वच्छता सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी में कांग्रेस भवन तथा अनेक शैक्षणिक संस्थानों में महात्मा जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महापौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने की अपील आम लोगों से की है।

कांग्रेसजन शामिल सर्वधर्म प्रार्थना में

राजधानी में महात्मा गांधी की जयंती पर टाउनहॉल स्थित  महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस भवन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बापू के आदर्शों सिद्धांतों पर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रबुद्धजन कांग्रेस शामिल होंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी को शामिल होने की अपील की है।

्रगांधी जयंती पर मांस मटन का विक्रय प्रतिबंधित

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर 'और महावीर निर्वाण दिवस 21 अक्टूबर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर और महावीर निर्वाण दिवस 21 अक्टूबर 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।
आर. शर्मा
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment