(रायपुर) रामगोपाल गर्ग को पुलिस अधीक्षक दुर्ग बनाया गया
- 13-Oct-23 02:47 AM
- 0
- 0
रायपुर, 13 अक्टूबर (आरएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दुर्ग पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को हटाए जाने के बाद रायगढ़ के उप पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग को पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर अभिषेक कुमार झा बनाए गए हैं। इसके अलावा 16वी वाहिनी छगबल नारायणपुर के सेनानी जितेंद्र शुक्ला को पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं मोहित गर्ग सेनानी 19वीं वाहिनी छगबल जगदलपुर को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू जिला जांजगीर चापा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर बनाया गया है। यह आदेश आज जारी कर दिए गए हैं।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...