(रायपुर) रायपुर सेक्टर में दो नई उड़ानों की सौगात

  • 22-Oct-25 06:24 AM


रायपुर, 22 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया और इंडिगो दोनों ही एयरलाइंस इस महीने नई उड़ानें शुरू करने जा रही हैं। 26 अक्टूबर से इन उड़ानों के शुरू होने के बाद इस सेक्टर में प्रतिदिन कुल आठ उड़ानों का विकल्प यात्रियों को मिलेगा।  
एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन निदेशालय को नई उड़ान संचालित करने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्तावित समयानुसार एयर इंडिया की नई फ्लाइट (संख्या ्रढ्ढ 2635) दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में फ्लाइट संख्या ्रढ्ढ 2636 रायपुर से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वर्तमान में एयर इंडिया की दो उड़ानें सुबह और शाम के समय संचालित होती हैं। इसी तरह, इंडिगो भी 26 अक्टूबर से नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इंडिगो की उड़ान संख्या 6श्व2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में 6श्व6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली लैंड करेगी। नई उड़ान के साथ रायपुर-दिल्ली सेक्टर में इंडिगो की कुल पांच उड़ानें उपलब्ध होंगी। वर्तमान में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रोजाना 24 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। एयर इंडिया और इंडिगो की नई उड़ानों के शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 26 हो जाएगी। इससे रायपुर और दिल्ली के बीच हवाई यात्रा और अधिक सुगम व सुविधाजनक हो जाएगी।  
000्र

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment