(रायपुर) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयं सेवकों का राजधानी में पथ संचलन
- 30-Sep-25 07:48 AM
- 0
- 0
0-15 अक्टूबर तक चलेगा पथ संचलन
0-छत्तीसगढ़ प्रमुख एवं अन्य लोग हो रहे शामिल
रायपुर, 30 सितबंर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक शताब्दी वर्ष पर भारत माता के जय के नारों के बीच पथ संचलन शुरू हो गया है। इसमें स्वयं सेवक गणवेश पहनकर अनुशासनबद्ध पंक्तियों में निकले।
विजय दशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन किया जाता है। यह संचलन 15 अक्टूबर तक चलेगा। रायपुर में गरीब 200 से अधिक स्थानों पर शाखाएं संचालित होती हैं। रायपुर के प्रमुख महेश बिड़ला एवं छत्तीसगढ़ प्रमुख टोपलाल वर्मा ने बताया कि इसमें मंडल स्तर पर स्वयं सेवक गणवेश पहनकर निकलेंगे। यह पथ संचलन कृषक नगर से प्रारंभ हो गया है, जिसमें महानगर प्रचारक महेश कश्यप शामिल हुए हैं। संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप सेवानिवृत्त अपर संचालक डी डी मिश्रा तथा अन्य स्वयं सेवक शामिल हुए। इसके पश्चात पुरानीबस्ती, गुढिय़ारी तथा रायपुर नगर महादेवघाट, शंकर नगर से यात्रा निकली जिसमें स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
स्वयं सेवकों के अनुसार शताब्दी वर्ष पर एक सिक्का तथा डाक टिकिट भी जारी की जाएगी। वर्तमान में संघ के प्रमुख मोहन भागत हैं, जो कि समय-समय पर संघ की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डालते रहते हैं। संघ द्वारा इस समय धर्मांतरण को रोकने के लिए कल्याण आश्रम की स्थापना की गई है। इसके अलावा शिक्षा, श्रमिक क्षेत्र तथा आदिवासी प्रकल्प के रूप में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस समय संघ के प्रमुख डॉ. पुर्णेन्दु सक्सेना भाग ले रहे हैं।
आर. शर्मा
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...