(रायपुर) लोसपा नेता रघु ठाकुर 18 अगस्त से छत्तीसगढ़ दौरे पर
- 14-Jul-25 05:42 AM
- 0
- 0
रायपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंडा ने बताया कि लोसपा नेता रघु ठाकुर आगामी 18 अगस्त से 21 अगस्त तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।
श्री ठाकुर 18 अगस्त को दुर्ग में श्याम मनोहर द्वारा आयोजित भिलाई रिसाली के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 19 अगस्त को श्री ठाकुर नगरीय धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। 20 अगस्त को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 21 अगस्त को संपर्क क्रांति से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...