(रायपुर) वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाजपेयी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

  • 18-Sep-25 10:31 AM

रायपुर, 18 सितंबर (आरएनएस): बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार **राजेन्द्र बाजपेयी** के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री **विष्णु देव साय** ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाजपेयी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए समाज को नई दिशा दी। उनकी लेखनी ने बस्तर की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को अभिव्यक्ति दी, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment