(रायपुर) वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाजपेयी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी श्रद्धांजलि
- 18-Sep-25 10:33 AM
- 0
- 0
रायपुर, 18 सितंबर (आरएनएस): बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार **राजेन्द्र बाजपेयी** के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष **किरण देव** ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
किरण देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजेन्द्र बाजपेयी ने बस्तर की पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से बस्तर और वहां के जनजीवन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता के क्षेत्र में **एक नई विचारधारा को मजबूती** प्रदान की।
उन्होंने कहा कि बाजपेयी ने बस्तर में जनभावनाओं को स्वर देने और वहां की समस्याओं को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Related Articles
Comments
- No Comments...