(रायपुर) विद्या भारती के मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

  • 28-Sep-25 12:39 PM

रायपुर, 28 सितंबर (आरएनएस)। कल बिलासपुर में विद्या भारती द्वारा आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस समारोह में प्रदेश के 33 जिलों से चयनित ऐसे छात्र-छात्राओं को सम्मान दिया गया, जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है।
विद्या भारती का प्रमुख उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं और राष्ट्रहित के अनुरूप युवाओं को शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह संस्था अपने इस मिशन को सफलतापूर्वक निभा रही है और प्रदेश के युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत कर रही है।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment