
(रायपुर) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बधाई देने वालो का लगा तांता
- 15-Oct-25 08:07 AM
- 0
- 0
0-जन्म दिवस पर राजनांदगांव में होंगे अनेक कार्यक्रम
0-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी जाएंगे राजनांदगांव
रायपुर, 15 अक्टूबर (आरएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्म दिवस पर उनके शासकीय आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। प्रदेश् के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनांदगांव जाकर उन्हें बधाई देंगे। स्पीकर हाउस से मिली जानकारी के अनुसार आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्म दिवस होने के कारण कई विधायकों मंत्रियों तथा उनके शुभचिंतकों एवं उद्योग पतियों ने सुबह से ही उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह की राजनीतिक यात्रा काफी लंबी है, वे सांसद, विधायक से लेकर स्पीकर तक की यात्रा तय कर चुके हैं। आज उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा प्रमुख हैं। स्पीकर हाउस में 11:30 बजे तक रमन सिंह ने लोगों से बधाई स्वीकार की उसके पश्चात वे राजनांदगांव रवाना हो गए। राजनांदगांव में आज उनके सम्मान में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। रमन सिंह वर्तमान में राजनांदगांव से विधायक हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंच रहे हैं, यहां पर वे उन्हें बधाई देंगे। राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा सहित अन्य क्षेत्रों से लोग आ रहे है और उन्हे निरंतर बधाई दे रहे हैं। आज उनके सम्मान में एक सांस्कृति कार्यक्रम रखा गया है। डोंगरगढ़ और डोंगरगांव से भी लोग पहुंचे।
मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए रमन सिंह की कार्यकाल नए शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की गई। नई राजधानी का भी विकास हुआ अब एक नवंबर को नए विधानसभा का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसके कारण वहां वे विकास पुरूष के नाम से भी जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम को राजनांदगांव जाएंगे और डॉ. रमन सिंह को बधाई देंगे। अनेक कैबिनेट मंत्रियों के अलावा संगठन पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है। प्रदेश के कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज ने भी बधाई दी।
आर. शर्मा
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...