(रायपुर) शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्रि आज से प्रारंभ 

  • 02-Oct-24 10:55 AM

रायपुर, 02 अक्टूबर (आरएनएस)। शक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि आज 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। शहर के देवी मंदिरों में जहां नवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तो वहीं गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त में एक साथ लाखों मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। शहर के चौक-चौराहों में शेरावाली माता की प्रतिमाएं मंडपों में पहुंच चुकी है। शहर में सैकड़ों स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसके लिए दुर्गोत्सव समितियां पखवाड़े भर पहले से ही तैयारियों में जुट गई थी। शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में शहर की देवी मंदिरों में नवरात्रि पूजन के लिए खास तैयारियां की गई हैं। शहर की प्रमुख देवी मंदिरों में माहामाया माता मंदिर, कंकाली माता मंदिर, शीतला मंदिर, काली माता मंदिर कालीबाड़ी, काली माता मंदिर आकाशवाणी चौक, दंतेश्वरी, समलेश्वरी, शीतला माता मंदिर, बंजारी माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में नवरात्रि के लिए आकर्षक साज-सज्जा की गई है। देवी मंदिरों में विद्युत झालरों से विशेष सजावट की गई है। इन देवी मंदिरों में भक्तों द्वारा हजारों की संख्या में ज्योत भी जलवाया जाता है। इसके लिए दीपगृहों में भी ज्योत-जंवारा स्थापना के लिए तैयारियां की गई हैं। 
शारदीय नवरात्रि-2024
3 अक्टूबर गुरूवार - मां शैलपुत्री की पूजा
4 अक्टूबर शुक्रवार- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
5 अक्टूबर शनिवार - मां चंद्रघंटा की पूजा
6 अक्टूबर रविवार- मां कूष्मांडा की पूजा
7 अक्टूबर सोमवार- मां स्कंदमाता की पूजा
8 अक्टूबर मंगलवार- मां कात्यायनी की पूजा
9 अक्टूबर बुधवार- मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर गुरुवार- मां महागौरी की पूजा
11 अक्टूबर शुक्रवार- मां सिद्धिदात्री की पूजा
डीके-
०००
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment