.jpg)
(रायपुर) सरेआम शराब पीते आधा दर्जन पकड़ाए
- 27-Oct-23 06:27 AM
- 0
- 0
रायपुर, 27 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी पुलिस ने सरेआम शराब पीते आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार नेवरा पुलिस ने ग्राम छतौद भाठा के पास सरेआम शराब पीते आरोपी महेन्द्र कुमार धीवर 29 वर्ष व दानीराम यादव 46 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं गंज थाना पुलिस ने आरोपी संजय सोनी 20 वर्ष, हरी दुर्गा 19 वर्ष और किशन सोनी 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरहह गोलबाजार पुलिस ने आरोपी टोकन लाल वर्मा 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...