.jpg)
(रायपुर) सरेआम शराब पीते दर्जन भर गिरफ्तार
- 09-Oct-23 06:24 AM
- 0
- 0
रायपुर, 09 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह पुलिस ने कचना रोड में सरेआम शराब पीते आरोपी किरण भीमडे 30 वर्ष व जीतेंद्र पोपटानी 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं गोलबाजार पुलिस ने आरोपी राजा दोलोई 22 वर्ष, तरूण दोलोई 26 वर्ष, प्रसन्न खण्डा 30 वर्ष व चंद्रकांत माईटी 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह आमानाका पुलिस ने आरोपी पवन साहनी 34 वर्ष व सुभाष पाण्डे 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं मोवा पुलिस ने आरोपी दीपक साहू 25 वर्ष एवं धरसींवा पुलिस ने आरोपी प्रहलाद गंगवानी 34 वर्ष व लोचन प्रसाद यादव 38 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह माना पुलिस ने आरोपी प्रकाश गिलहरे 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...