(रायपुर) सरेआम शराब पीते दर्जन भर गिरफ्तार

  • 21-Oct-24 05:18 AM


रायपुर, 21 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक पुलिस ने ईदगाहभाठा के पास सरेआम शराब पीते आरोपी आसीफ अली 53 वर्ष, मोवा पुलिस ने आरोपी खिलावन जोशी 25 वर्ष एवं पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी आयुष शुक्ला 24 वर्ष, आशीष सांडेकर 28 वर्ष, राम बजाज 26 वर्ष व अनमोल अवधिया 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं गोबरानवापारा पुलिस ने आरोपी खजान सिंह 23 वर्ष, रामलाल साहू 58 वर्ष, खिलावन देवांगन 33 वर्ष व दीपक देवांगन 39 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तमरह अभनपुर पुलिस ने आरोपी कुपेन्द्र साहहू 26 वर्ष एवं नेवरा पुलिस ने आरोपी महेश कुमार साहू 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
बंछोर
०००

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment