.jpg)
(रायपुर) सरेआम शराब पीते 15 गिरफ्तार
- 05-Nov-23 06:14 AM
- 0
- 0
रायपुर, 05 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह पुलिस ने कचना रोड में सरेआम शराब पीते आरोपी रावेंद्र प्रसाद तिवारी 45 वर्ष, रामशंकर साहू 26 वर्ष व सीयाराम साहू 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं सेजबहार पुलिस ने आरोपी कामेश्वर महापात्र 67 वर्ष, आजाद चौक पुलिस ने आरोपी घनश्याम अग्रवाल 57 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं आमानाका पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह 28 वर्ष व सूरज जगवानी 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह उरला पुलिस ने आरोपी नितिश राय 25 वर्ष व गणेश तिवारी 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं गंज पुलिस ने आरोपी संदीप अग्रवाल 36 वर्ष, मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपी गुपेन्द्र यादव 20 वर्ष एवं खरोरा पुलिस ने आरोपी चेतन निषाद 34 वर्ष, मन्नू नायक 43 वर्ष व राजेश कुमार बंजारे 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह राखी पुलिस ने आरोपी दिलीप पटेल 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...