.jpg)
(रायपुर) सरेआम शराब पीते 7 गिरफ्तार
- 07-Nov-23 06:43 AM
- 0
- 0
रायपुर, 07 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती पुलिस के टीम ने दर्री तालाब के पास भाठागांव में सरेआम शराब पीते आरोपी पोखराज साहू 34 वर्ष व रिंकु सोनी 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह आमानाका पुलिस ने आरोपी चिंटू सौंधिया 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं उरला पुलिस ने आरोपी तेज कुमार साहू 43 वर्ष व शुभम रघाटाटे 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह अभनपुर पुलिस ने आरोपी लेखन बघेल 22 वर्ष व अशोक कोसले 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...