
(रायपुर) सर्द हवाओं से बढऩे लगी ठिठुरन
- 06-Nov-23 07:16 AM
- 0
- 0
रायपुर, 06 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदली-बारिश के बाद मौसम फिर से खुल गया है और सर्द हवाओं ने एक बार फिर से ठिठुराना शुरू कर दिया है। मौसम के मिजाज फिर से बदलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गई है, इसके चलते अब आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर के अलावा सारंगढ़, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डीके-
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...