
(रायपुर) साइंस कॉलेज मैदान में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
- 13-Sep-25 05:33 AM
- 0
- 0
रायपुर, 13 सितम्बर (आरएनएस)। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सरस्वती नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने साइंस कॉलेज मैदान में एक युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन अनुमान है कि उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच होगी।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि *शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है* और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
बंछोर
000
Related Articles
Comments
- No Comments...