(रायपुर) सिलतरा हादसे पर मुख्यमंत्री साय व सांसद बृजमोहन ने व्यक्त की संवेदना

  • 26-Sep-25 02:40 AM

रायपुर, 26 सितबंर (आरएनएस)। सिलतरा के निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली गिरने से अब तक 6 मजदूरों की मौत तथा लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, घटना की जानकारी मिली है। सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने घटना को अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही घायल मजदूर शीघ्र स्वस्थ हों, यही प्रार्थना है। सांसद ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार घायलों का समुचित उपचार और पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment