
(रायपुर) सीएम विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
- 22-Oct-25 06:26 AM
- 0
- 0
रायपुर, 22 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। देश के गृहमंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता अनिलचंद्र शाह और माता कुसुमबेन शाह थे। उनके दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की मानसा रियासत में एक समृद्ध व्यापारी थे।
अमित शाह का प्रारंभिक जीवन गुजरात के मानसा गांव में बीता, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। 16 वर्ष की आयु में परिवार अहमदाबाद आ गया। उनकी मां गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित थीं, जिन्होंने उन्हें खादी पहनने और सादगीपूर्ण जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। राजनीतिक सफर की शुरुआत 1982 में हुई, जब अमित शाह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (्रक्चङ्कक्क) की गुजरात इकाई के संयुक्त सचिव बने। इसके बाद उन्होंने 1984 में भाजपा के लिए मतदान एजेंट के रूप में काम किया और 1987 में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ गए। इस दौरान उन्हें समाजसेवी नानाजी देशमुख के साथ काम करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिला। 1989 में शाह अहमदाबाद भाजपा इकाई के सचिव बने। राम जन्मभूमि आंदोलन और एकता यात्रा के दौरान उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाया। आगे चलकर उन्होंने गांधीनगर लोकसभा से लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव अभियानों का सफल प्रबंधन किया। अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुजरात के गृहमंत्री और संगठन के विभिन्न प्रमुख पदों पर रहते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। 2019 में वे गांधीनगर से लोकसभा सांसद चुने गए और वर्तमान में भारत के गृह मंत्री के रूप में देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बंछोर
000
Related Articles
Comments
- No Comments...