(रायपुर) सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे अखिलेश सोनी

  • 16-Sep-25 02:54 AM

**17 सितंबर को प्रदेशभर में विशाल रक्तदान शिविर, रायपुर और बिलासपुर में मोदी मैराथन का आयोजन**

रायपुर,16 सितंबर (आरएनएस):भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें जनकल्याण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री **अखिलेश सोनी** ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में **विशाल रक्तदान शिविर** का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में कम से कम 75 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर **स्वच्छता अभियान** भी चलाया जाएगा, ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

युवा मोर्चा द्वारा देशभर के 75 बड़े महानगरों में आयोजित की जा रही **‘मोदी विकास मैराथन’** का आयोजन छत्तीसगढ़ के **रायपुर और बिलासपुर** में भी किया जाएगा। यह मैराथन युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

अखिलेश सोनी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम भी चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

---




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment