
(रायपुर) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा को किया गया याद
- 09-Oct-25 10:40 AM
- 0
- 0
0 123वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम
रायपुर, 09 अक्टूबर (आरएनएस)। शहीद स्मारक भवन के स्वप्नदृष्टा एवं संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा का उनकी 103वीं जयन्ती पर सादर नमन करने जीई मार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन में उनकी मूर्ति के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा को उनकी 103वीं जयन्ती पर सादर नमन करते हुए समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें आदरांजलि अर्पित की। नगर निगम संस्कृति विभाग के पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की सुपुत्री वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती सविता पाठक,उनके परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पीएचई के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आर. के. चौबे, नगर निगम कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे, राजधानी शहर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, महिलाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा को 103 वीं जयन्ती पर सादर नमन किया।
आर. शर्मा
0
Related Articles
Comments
- No Comments...