
(रायपुर) स्वप्निल जायसवाल को मुंबई में मिला -1बेस्ट सॉन्ग ऑफ़ छत्तीसगढ़ अवार्ड
- 28-Sep-25 02:45 AM
- 0
- 0
रायपुर, 28 सितम्बर (आरएनएस)। प्रदेश के कलाकार स्वप्निल जायसवाल ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। हाल ही में मुंबई में आयोजित अवार्ड फंक्शन में उन्हें फि़ल्म हंडा के टाइटल सॉन्ग के लिए बेस्ट सॉन्ग ऑफ़ छत्तीसगढ़ अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो की खासियत यह रही कि इसमें देशभर के कई दिग्गज कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। स्वप्निल के साथ ही मंच पर सोनू निगम, अरमान मलिक, अनु मलिक, सचिन-जिगर जैसे नामचीन कलाकारों ने भी अपने-अपने अवार्ड ग्रहण किए। ऐसे भव्य मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम शामिल होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। स्वप्निल जायसवाल आज के समय में प्रदेश के बेहतरीन सिंगर, म्यूजि़क डायरेक्टर और एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। न्हें यह अवार्ड उनके नए ज़माने के आधुनिक संगीत के लिए मिला है। कहा जा रहा है कि स्वप्निल के साथ छत्तीसगढ़ में संगीत का एक नया दौर शुरू हो गया है। उनके गाने आज की यंग जनरेशन को बेहद पसंद आ रहे हैं।
त्रिपाठी
०
Related Articles
Comments
- No Comments...