
(रायपुर) आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 04-Oct-24 05:23 AM
- 0
- 0
रायपुर, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। न्यू राजेन्द्र नगर स्थित सोलस हाईट में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें राजेन्द्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका भारती मिश्रा पिता रामपाल मिश्रा 34 वर्ष सोलस हाईट डी 404 चौथा तल में आरोपी अशोक द्विवेदी 37 वर्ष के साथ लिव इन रिलेशन में दो साल से थी। बताया जाता है कि भारती 23 जनवरी 2023 के दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अशोक द्विवेदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच मेंं लिया है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...