(रायपुर) 107 नग डक्सल आयर पाईप पार, चार के खिलाफ जुर्म दर्ज

  • 09-Oct-25 05:59 AM


रायपुर, ०९ अक्टूबर (आरएनएस)। माना सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के सामने रखे 107 नग डक्सल आयर पाईप को चार युवक चोरी कर ले गए। प्रार्थी की शिकायत पर माना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विपुल सिंह ठाकुर 35 वर्ष अवंतिविहार कालोनी खम्हारडीह का रहने वाला है। प्रार्थी ने माना थाना में शिकायत किया कि माना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मिशन अमृत के तहत डक्सल आयर पाईप रखा गया था। जिसे आरोपी संजय कुमार नागले 39 वर्ष, राजकुमार, सुरेन्द्र सागर, संजू चणोत्रे ने 107 नग पाईप को पार कर दिया। मामले में माना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment