(रायपुर) 5 करोड़ के विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री साव ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

  • 27-Sep-25 03:12 AM

रायपुर, 27 सितम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ''आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, शहर समागमÓÓ एवं 'स्वच्छता संवादÓ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के कबीर भवन में अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार कार्य का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने इसके साथ ही लोरमी में पांच करोड़ 23 लाख रुपए के तीन नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें नगर उद्यान निर्माण, बाबाधाम मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण तथा ब्राह्मणपारा मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप लोरमी क्षेत्र का व्यवस्थित विकास करना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए लोरमी को एक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में सहयोग करें, ताकि स्वच्छता के मामले में लोरमी प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुँच सके। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्थानीय सहभागिता की भूमिका पर अपने विचार रखे। पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा और जनपद पंचायत की अध्यक्ष वर्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
त्रिपाठी




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment