(रायपुर/मैनपाट) भाजपा प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का एकात्म मानववाद पर मार्गदर्शन

  • 09-Jul-25 05:55 AM


रायपुर/मैनपाट, 09 जुलाई (आरएनएस)। प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आज दोपहर समापन होगा, जिसमें सभी महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है। इस शिविर की शुरुआत बुधवार को योगाभ्यास से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रीगण भी सहभागी रहे।
शिविर के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसदों और विधायकों को एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद जनता से ही आते हैं, इसलिए उन्हें कभी भी खुद को जनता से ऊपर नहीं समझना चाहिए। उनका मुख्य कर्तव्य हमेशा जनता की सेवा करना है, क्योंकि वे इसी उद्देश्य से चुने गए हैं।
शिवराज सिंह ने आगे कहा कि एकात्म मानववाद का दर्शन सभी भारतीय दर्शन का सार है, जो हर व्यक्ति को समान मानता है और समाज के हर स्तर के लोगों के कल्याण के लिए काम करने पर जोर देता है।
मैनपाट में आयोजित इस भाजपा प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने यह संदेश भी दिया कि भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता इसी सोच के साथ जनता के कल्याण के लिए समर्पित हैं।
बंछोर
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment