(रायबरेली)अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे जिले के गांधी चबूतरे
- 01-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
रायबरेली 1 अक्टूबर (आरएनएस)। विकास विभाग का स्वच्छता अभियान हुआ हवा हवाई साबित हो रहा है। जहां आज 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती मना रहा है ।वही गांव स्तर पर बने गांधी चबूतरे अपने पर आंसू बहा रहे हैं।महात्मा गांधी की याद में जिले के कई गांवो में गांधी चबूतरा का निर्माण कराया गया था जिसमें ग्राम पंचायत के चुनाव इन्हीं चबूतरो पर पोलिंग पार्टी पहुंचकर मतदान करती थी। यह प्रशासनिक उदासीनता के चलते बदहाल अवस्था में पहुंच गए हैं। इनकी मरम्मत देख रेख करने के लिए किसी भी प्रशासनिक व विकास विभाग के अधिकारी को फुर्सत नहीं है। इन्हीं चबूतरो से गांव में छोटे-छोटे मामलों को सरपंच व पंच मिलकर निपटारा कर देते थे। थाना व अदालत में लोगों को नहीं जाना पड़ता था। गांधी जी की याद में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाने के लिए पूरा देश कृत संकल्पित है। विकास विभाग के अधिकारियों को उदासीनता के चलते गांव में बनाए गए गांधी चबूतरे झाड़ झंकार से पट गए हैं। इन गांधी चबूतरो पर बैठकर ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा बैठकें की जाती थी इन्हीं से गांव के विकास कार्यों का खाका तैयार होता था जिससे गांव का विकास होता था। पंच सरपंच बैठकर गांव के छोटे-छोटे मामले इन्हीं से निपटारा कर देते थे। जिससे गांव के दोनों पक्ष फैसले को मान लेते थे ग्राम पंचायत में प्रशासनिक अधिकारी एवं विकास विभाग का अधिकारियों पर बैठकर गांव के लोगों की समस्याओं को सुनता था। उसका निस्तारण भी करता था। वह आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...