(रायबरेली)पशुपालक की एक लाख कीमत की दो भैंसे चोरी
- 30-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
लालगंज,रायबरेली 30 अक्टूबर (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे उमरामऊ गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोर एक पशुपालक की दो भैंसे चोरी कर ले गए। पीडि़त ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र सुखलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी भैंस रोज की तरह दरवाजे बंधी थी। रात के अंधेरे में अज्ञात चोर उसकी भैंसे चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीडि़त ने भैंसों की कीमत एक लाख रुपए बताई है। मामले में पुलिस ने पीडि़त को चोरों को पकडऩे का आश्वासन दिया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...