(रायसेन)कांबिंग गश्त अभियान में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा
- 20-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
रायसेन 20 अक्टूबर (आरएनएस)। रायसेन पुलिस ने शनिवार रात गुंडे बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी करवाई की। इस दौरान वारंटियों की धर पकड़ के लिए पूरे जिले में कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने अपने थाना क्षेत्र के फोर्स को ब्रीफ कर किया रवाना किया। जिले के 216 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे।कांबिंग गश्त के दौरान 36 स्थाई, 58 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 36 जमानती वारंट व 61 समंस के तामील कराए गए। संपत्ति संबंधी अपराधों में पूर्व मे संलिप्त 59 आरोपियों को चेक किया। पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत दी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 लोगों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 लोगों पर कार्रवाई की गई।
Related Articles
Comments
- No Comments...