(रायसेन)गोगा जी महाराज छड़ी महोत्सव
- 18-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
रायसेन 18 अगस्त (आरएनएस)। रविवार शाम को जाहरवीर गोगा जी महाराज छड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। गोगा नवमी के अवसर पर वाल्मीकि समाज ने धूमधाम से छड़ी निशान यात्रा निकाली।यात्रा सांची रोड स्थित माता मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में दो ऊंट, डीजे और दुलदुल घोड़ी पार्टी शामिल थी। समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस यात्रा का हिस्सा बनीं। यात्रा महामाया चौक और सागर तिराहे से होते हुए न्यू बस स्टैंड कृषि उपज मंडी तक पहुंची। यात्रा का समापन चोपड़ा हनुमान मंदिर पर हुआ। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।चल समारोह में आदित्य चावला प्रमुख रहे। कार्यक्रम में आमी भगत मित्र मंडल गोगामेडी,भगत संजय चावरिया और उस्ताद नरेंद्र चावला, टिकायती मयंक लोहट, चंद्रेश चावरिया, राम सिंह गौहर, विवेक लोहट, पार्षद प्रभात चावला, समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। साहिल चावला, युवराज चावरिया, अर्पित दिसावरी और प्रदीप गोदिया भी उपस्थित रहे। इसके अलावा वाल्मीकि समाज के अन्य सदस्य भी शोभायात्रा में शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...