(रायसेन)धान की नीलामी नहीं होने से किसान परेशान

  • 05-Dec-23 12:00 AM

रायसेन 5 दिसंबर (आरएनएस)।रायसेन कृषि उपज मंडी में दूर-दूर से अपनी धान की उपज लेकर पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कई किसानों की धान की नीलामी नहीं हो पाई जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान मंडी सचिव के पास पहुंचे और अपनी समस्या बताई। किसानों ने मंडी सचिव से कहा कि धान की नीलामी बंद हो गई है। इसके बाद मंडी सचिव आरपी ने किसानों से कहा कि टोकन दिए जाएंगे इसके बाद भी किसान नीलामी स्थल पर टोकन लेने के लिए भटकते रहे पर उनको टोकन नहीं मिला।किसान गंगा राम लोधी ने बताया कि वह 2 दिन से अपनी धान की उपज लेकर दशहरे मैदान में रुके हैं। सबसे पीछे वाली लाइन की नीलामी नहीं होने से कई किसान परेशान हो रहे हैं। जबकि मौसम भी बारिश और पानी का बना हुआ है। अगर ऐसे में बारिश होती है तो किसानों को नुकसान हो सकता है। मंडी में किसानों के लिए सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मंडी सचिव आरपी शर्मा ने कहा कि निर्धारित समय पर नीलामी बंद हो जाती है। पर इसके बाद भी जो किसान नीलामी के लिए रह जाते हैं। उनको टोकन दिए जाते हैं। जबकि किसानों द्वारा अपने ट्रैक्टर-ट्राली अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाते हैं। जिससे नीलामी होने में परेशानी होती है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment