(रायसेन)स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाया रेडियम

  • 19-Dec-23 12:00 AM

रायसेन।(आरएनएस)। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे ने ट्रैक्टर-ट्रालियों से टकराने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने निर्देश दिए थे।मंगलवार को कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ की पहल पर स्व सहायता की समूह की महिलाओं ने कृषि उपज मण्डी और दशहरा मैदान पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेडियम लगाने का काम किया। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।इन दोनों दूर-दूर से किसान अपनी धान की उपज लेकर दशहरे मैदान पहुंच रहे हैं। जिसके चलते शहर में लगभग 300 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि अधिकतर ट्रालियों के पीछे रेडियम नहीं लगे होने के कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी हुई है। इसी बात को ध्यान में रखकर स्व-सहायता की महिलाओं ने ट्रालियों पर रेडियम लगाया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment