(रीवां)न्याय सत्याग्रह-भाजपा की साजिशों और अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
- 12-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
रीवा 12 अगस्त (आरएनएस)।मध्यप्रदेश आज अन्याय और अत्याचार की राजधानी बन चुका है— इसी सच्चाई को सामने लाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आज कांग्रेस परिवार ने रीवा में प्तन्याय_सत्याग्रह के माध्यम से एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की।इस आंदोलन में वोट-चोरी के खिलाफ भाजपा की साजिशों को उजागर किया गया और चुनाव आयोग की संदिग्ध भूमिका पर ठोस सबूतों के साथ सवाल उठाए गए।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैयाÓ, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक सचिन यादव, ओमकार मरकाम, सुखदेव पांसे, लखन घनघोरिया, विधायक राजेन्द्र सिंह, अभय मिश्रा, सिद्धार्थ कुशवाहा, नारायण पट्टा, फून्देलाल मार्को, कैलाश कुशवाहा, चैन सिंह बरकड़े, दिनेश गुर्जर, हरीबाबू राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा, पूर्व विधायक नीलम अभय मिश्रा, नीरज दीक्षित, लक्ष्मण तिवारी, पज्जन चाचा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, प्रदेश महासचिव कविता पांडे सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।रीवा में सत्याग्रह को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया।उन्होंने कहा—मोहन यादव की सरकार अली बाबा 40 चोर की सरकार है। जनता के पैसों का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और पक्षपात चरम पर है।मोहन यादव 250 रुपये की मिठाई भिजवाते हैं और जीजा जी को 5000 रुपये का बिल भेजते हैं। यही है इस सरकार की असलियतपटवारी ने कहा—आज राहुल गांधी देश की संस्थाओं को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उनकी लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, पूरे भारत के लोकतंत्र की है।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा—यह आंदोलन जनता की आवाज़ को बुलंद करने, लोकतंत्र की रक्षा और न्याय दिलाने का संकल्प है। भाजपा की तानाशाही और अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक प्रदेश की जनता को पूरा इंसाफ नहीं मिलता और सच्चाई की जीत सुनिश्चित नहीं होती।न्याय सत्याग्रह के इस ऐतिहासिक आयोजन में कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...