(रीवां)महिलाओं को कुचलते हुए गुजरी भीड़,चार महिलाएं

  • 09-Sep-25 12:00 AM

रीवा 9 सितंबर (आरएनएस)।खाद के लिए खड़े किसानों पर लाठीचार्ज के दूसरे दिन उमरी में किसानों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग जमीन पर गिर गए, भीड़ उनको कुचलते हुए आगे बढ़ी। चार महिलाएं बुरी तरह घायल हुई हैं। दो पुरुषों को भी चोटें आई हैं। घटना से किसान गुस्से में हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है।बताया गया कि हादसा कॉलेज प्रबंधन की जिद और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से हुआ। प्रशासन ने एक कॉलेज में खाद वितरण केंद्र बनाया है। सुबह से सैकड़ों किसानों की भीड़ इक_ा होने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन गेट नहीं खोल रहा था। हालांकि, दावा किया गया है कि कॉलेज प्रबंधन वितरण केंद्र कहीं और शिफ्ट करने को बोल रहा था, लेकिन किसान वहां खाद की कमी बता रहे हैं।मंगलवार सुबह से खड़े किसान दोपहर तक भूख और प्यास से बेचैन हो गए। पुलिस ने गेट खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया। बाद में एडीएम सपना चौधरी और एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। एएसपी आरती सिंह ने वितरण केंद्र का गेट खुलवाया तो सैकड़ों की भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।चार महिलाएं दबकर बेहोश हो गईं। एक के दांत किसी का पैर रखने से मसूड़ों में धंस गए। पुलिस रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन व्यवस्था बनाने में कामयाब नहीं हुई।एसडीओपी उमेश प्रजापति का कहना है कि वितरण केंद्र पर किसान खाद के इंतजार में हैं। किसानों की जैसे खाद की जरूरत है, उसी हिसाब से उनकी डिमांड है कि प्रतिदिन खाद बांटी जाए। इसको लेकर पूर्व में भी टोकन वितरण सीएसओ कॉलेज में हुआ था। आज भी यहीं पर खाद का वितरण किया जा रहा था। पिछली बार वितरण के दौरान उनका गेट डैमेज हो गया था। इसी को लेकर कॉलेज प्रशासन यह चाह रहा था कि अब उनका परिसर उपयोग में ना लाया जाए।प्रभारी कलेक्टर सौरभ सोनवड़े ने बताया कि रीवा के 5 डबल लॉक खाद वितरण केंद्रों पर खाद का वितरण किया गया है। इस क्रम में उमरी,जवा,चाकघाट,गुढ़ और करहिया शामिल हैं। करहिया में सबसे अधिक 1200 किसानों को खाद बांटा गया है। किसानों को लगातार खाद उपलब्ध होता रहे इसके प्रयास किए जा रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment