(रुडकी)सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

  • 13-Oct-23 12:00 AM

रुड़की(आरएनएस)। वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार तड़के अलावलपुर गांव के समीप हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय मनजीत निवासी क्यारी थाना बहरामपुर जनपद गुरदासपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक विकास रावत ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment