(रुड़की)कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

  • 08-Oct-23 12:00 AM

रुड़की,08 अक्टूबर (आरएनएस)। बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आसफनगर शक्ति केंद्र में पार्षद विवेक चौधरी के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दोबारा से भाजपा की जीत की रणनीति बनाई। रुड़की विधानसभा प्रभारी देवी सिंह राणा ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं को उनके किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए। चुनाव प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी राजीव सिंह, मदन त्यागी, महेंद्र सिंह, राहुल, राजवीर सिंह, सतीश धीमान, राजेंद्र सिंह, श्यामलाल धीमान, डॉ. यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment