(रुड़की)जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान मांगा

  • 01-Oct-24 12:00 AM

रुड़की,01 अक्टूबर (आरएनएस)। वार्डों में ?गलत परिसीमन को सही करने और सभी वार्डों में एक समान मतदाता करने की मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर चल रहा अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति का धरना मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रहा। अशोक नगरवासियों ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे राज विहार कालोनी के अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह गुसाईं, नन्दन सिंह रावत, कर्नल एन्क्लेव के अध्यक्ष महेश रणाकोटी और डिफेंस कॉलोनी के अध्यक्ष एलपी ध्यानी ने कहा कि सरकार के जीरो टॉलरेंस की घोषणा हवा हवाई हैं। राज्य सरकार न्याय करने में असफल है। उन्होंने सरकार पर अत्याचार एवं उत्पीडऩ का आरोप लगाया। शान्ति देवी, कलावती, राजेश्वरी, अंजू देवी, सावित्री देवी, सोनिया, दीपा, ऊषा, सुलोचना रावत, नन्दा ऐरी ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए समस्या के समाधान की मांग की।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment