(रुड़की)पॉक्सो का आरोपी सात महीने बाद गिरफ्तार

  • 11-Oct-24 12:00 AM

रुड़की,11 अक्टूबर (आरएनएस)। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो में सात माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिरान कलियर एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि मार्च 2023 को हर्ष विहार दिल्ली निवासी एक किशोरी की तहरीर पर दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद पिरान कलियर थाने में स्थानांतरित की गई थी। इसके बाद पिरान कलियर में आरोपी के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनवर निवासी सेक्टर 23 संजय नगर थाना मधुबन बापू धाम जिला गाजियाबाद को हापुड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। टीम में एसआई एकता ममगई, अलियास अली और सोनू चौधरी शामिल रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment