(रुड़की)भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर

  • 20-Oct-23 12:00 AM

रुड़की,20 अक्टूबर (आरएनएस)। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते पूरा देश समग्र विकास की ओर अग्रसर है। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक सीट जीत कर भाजपा फिर से सत्ता में आ रही है। भाजपा हरिद्वार विधायक मदन कौशिक जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा झबरेड़ा कार्यकारिणी मंडल मंत्री सुबोध सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते देश के साथ-साथ दुनिया में भी भारत का डंका बज रहा है। विदेश नीति भी मजबूत हो रही है। गरीबों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment