(रुड़की)विश्वकर्मा धीमान समाज ने किया मेधावियों का सम्मान

  • 01-Oct-23 12:00 AM

रुड़की,01 अक्टूबर (आरएनएस)। विश्वकर्मा धीमान समाज की ओर से रविवार को हरमिलाप धर्मशाला रुड़की में आयोजित समारोह में समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र ऑल विश्वकर्मा रामगढिय़ा फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत जैल सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में विश्वकर्मा धीमान समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश का भावी नागरिक बताते हुए कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए। रुड़की के नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र केवल कड़ी मेहनत है। कभी भी बच्चों को शॉर्टकट के चक्कर में नहीं पडऩा चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सकारात्मक सोच सकारात्मक परिणाम लाती है। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार धीमान ने शिक्षा के क्षेत्र में हर रोज हो रहे नए-नए परिवर्तनों के बारे में विस्तार से बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रवि दत्त शर्मा, केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के उपप्राचार्य डॉक्टर मंजुल धीमान, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश धीमान, शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार आदि ने विचार रखे। इस दौरान डॉक्टर बृजपाल धीमान, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, वीरेंद्र धीमान, राजन विश्वकर्मा, कुलदीप मोहन, श्रीदत्त धीमान, श्रीकांत धीमान, प्रवेश दीवान, राजेश धीमान, डॉ. अनिल धीमान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment