(रुड़की)शिक्षित बालिकाएं देश की तरक्की की सूत्रधार बनेंगी
- 11-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
रुड़की,11 अक्टूबर (आरएनएस)। परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के तहत रिलैक्सो फुटवियर ने लक्सर और खानपुर के 104 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को बालिका शिक्षा का अभियान चलाया। बाद में लक्सर बीआरसी कार्यालय पर एक दिवसीय टेक ओवर कार्यक्रम कर बच्चियों की शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया। बीआरसी समन्वयक हरपाल सिंह सैनी और बीईओ कार्यालय के जेआर भट्ट ने टेक ओवर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा बालिका शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है। शिक्षित बच्चियां ही आगे चलकर देश की तरक्की को रफ्तार देंगी। रिलैक्सो के सीएसआर हेड गंभीर अग्रवाल ने बताया कि वे ममता एचआईएमसी, प्लान इंडिया और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के साथ लक्सर, खानपुर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बना रहे हैं। टेक ओवर में छात्रा वाणी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, शीतल बीआरसी समन्वयक और सीमा, पूजा, वंशिका, मीनाक्षी एक दिन की संकुल समन्वयक बनीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...