(रुड़की)संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

  • 12-Oct-23 12:00 AM

रुड़की,12 अक्टूबर (आरएनएस)। दंपति के बीच हुए मनमुटाव के बाद पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। उसकी आखिरी लोकेशन बहादराबाद के आसपास मिली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र का बेलड़ा निवासी मोनू का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। करीब 20 दिन पूर्व वह अपनी पत्नी को लेकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि पत्नी बहादराबाद तक उसको छोडऩे के लिए आई थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment