(रुड़की)सऊदी अरब में मरे युवक का शव विधायक ने गांव पहुंचवाया

  • 05-Oct-23 12:00 AM

रुड़की,05 अक्टूबर (आरएनएस)। सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के शव को भारत लाने में खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने मदद की। उनकी मदद से ही शव भारत लाया जा सका। भगवानपुर के खुब्बनपुर निवासी सुमित कुछ समय पहले काम के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। पिछले दिनों सुमित की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसके शव को भारत लाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सुमित का शव सऊदी अरब में मोर्चरी में रखा रहा। थकहार कर परिजनों ने खानपुर के विधायक उमेश कुमार से शव को भारत लाने के लिए मदद मांगी। विधायक उमेश कुमार ने तत्काल सऊदी अरब और भारत में संबंधित अधिकारियों से बात की और सुमित के पार्थिव शरीर को भारत लाने की अनुमति दिलाई। इसके बाद सुमित का शव भारत लाने और खुब्बनपुर लाने की व्यवस्था कराई।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment