(रुद्रपुर)टेकहोम राशन का काम निजी कम्पनी को देने का विरोध

  • 01-Oct-24 12:00 AM

रुद्रपुर,01 अक्टूबर (आरएनएस)। टेकहोम राशन योजना का काम महिला समूहों से हटाकर निजी कंपनी को दिए जाने का विरोध हो रहा है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि एक ओर महिलाओं को सशक्त बनाने की बात सरकार कर रही है वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनियों को काम सौंपकर महिलाओं का रोजगार छीना जा रहा है। खटीमा कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनकर ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि टेक होम राशन जो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं (कलस्टर) तैयार किया जाता था। यह काम प्राइवेट संस्था में दिया जा रहा है। जिसका महिला कांग्रेस ने विरोध किया तथा सरकार कहती है कि महिलाओं को सशक्त करना है, लेकिन उन्हीं महिलाओं से झूठ बोलकर उनसे उनका रोजगार छीनकर निजी हाथों में दे दिया गया है। जिससे आज प्रदेश की जनता के सामने सरकार के खोखले दावे साबित हो रहे हैं। वहीं प्रेस वार्ता के बाद तहसील गेट पर महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। यहां प्रदेश महासचिव लीला चंद, रेखा, धर्मावती देवी, कुसुमदेवी, बसंती, हीमा देवी, किरन देवी आदि रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment