(रुद्रपुर)धौरा डाम ने छोड़ा पानी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
- 01-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
रुद्रपुर,01 अक्टूबर (आरएनएस)। धौरा डाम से पानी छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों डाम का जलस्तर बढ़ जाने से धौराडाम में बसी आबादी में पानी घुस गया था। जिसके कारण ग्रामीणों के घर व फसले जलमग्न हो गयी थी। इस संबंध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धौराडाम पहुंच कर यूपी के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अधिकारियों से वार्ता की थी। मंगलवार को पूर्व विधायक शुक्ला धौराडाम पहुंचे। जिसके बाद धौरा डाम के अवर अभियंता दाऊ दयाल शर्मा ने डाम का भंगा और शहदौरा स्लूस खुलवाया। अवर अभियंता दयाल शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया से 24 घंटे के भीतर जलाशय का जलस्तर कम हो जाएगा। जिससे प्रभावित क्षेत्रों को राहत मिलेगी। शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अधिकारियों का धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने राहत मिलने पर शुक्ला का आभार जताया। इस दौरान अजय साहनी, दिनेश थुवाल, शेर सिंह विर्क, नंदकिशोर, सरोज चौहान, सावन सिंह, पिंटू, महेंद्र, नितिन वाल्मीकि, विवेक कुमार, सावन सिंह, गुरदेव सिंह, बचन सिंह, शिव कुमार, उदयवीर, राम प्रसाद, रामचरण, दयाल सागर, योगेंद्र कुमार, परमजीत सिंह पम्मा, राजेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, जोगिंदर सिंह आदि थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...