(रुद्रपुर)बोनस की मांग को लेकर फैक्ट्री परिसर में सैकड़ों महिलाओं का हंगामा

  • 19-Oct-25 12:00 AM

रुद्रपुर,19 अक्टूबर (आरएनएस)। औद्योगिक पार्क में एक धागा कंपनी में श्रमिकों ने दीपावली पर्व पर बोनस नहीं बांटने पर जमकर हंगामा किया। यहां अधिकांश श्रमिक महिलाएं हैं। रविवार को सुबह महिलाएं फैक्ट्री गेट के भीतर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना था कि पिछले वर्ष भी दीपावली पर्व पर बोनस देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कंपनी ने बोनस नहीं दिया। इस बार भी कंपनी प्रबंधन बोनस देने से इनकार कर रहा है। धाग कंपनी में सैकड़ों महिलाएं ड्यूटी करती हैं। रोजाना की भांति सुबह की शिफ्ट में महिलाएं पहुंची। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से बोनस की मांग की। कंपनी प्रबंधन के न पर महिलाएं परिसर के भीतर ही धरने में बैठ गईं। दोपहर तक हंगामा होता रहा। श्रमिकों का आरोप था कि फैक्ट्री में श्रम कानूनों का पालन नहीं होता है। यहां कर्मचारियों का शोषण होता है। महिलाएं 12 घंटे ड्यूटी करती हैं, लेकिन नियमानुसार भुगतान नहीं होता है। उन्होंने मानसिक उत्पीडऩ का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर हटा दिया जाता है। दोपहर बाद कुछ महिलाएं फैक्ट्री से बाहर निकल आयीं। जबकि कुछ महिलाएं प्रबंधन से वार्ता के बाद ड्यूटी पर लौट गईं। इधर, कंपनी प्रबंधन ने गेट बंद रखे। जिससे कोई भी कंपनी में जानकारी नहीं ले पाया। कंपनी प्रबंधन से मोबाइल फोन पर सम्पर्क करने पर सम्पर्क नहीं हो पाया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment